जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय खेल मैदान में आयोजित 10वीं से 12वीं बालिका वर्ग की बैडमिंटन में आयुषी मियां प्रथम, श्रुति नैथानी द्वितीय व आरुषी रावत तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शुभम सुमन ने पहला, मयंक बलूनी ने दूसरा व आयुष ने तीसरा स्थान पाया। कैरम में शिवांशु प्रथम, शुभम सुमन द्वितीय व अभिषिक्त तृतीय रहे। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी ने विजेता व उपविजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।