दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा भालू

उत्तरकाशी। टकनौर रेंज के तहत गंगनानी सहित भटवाड़ी में लगातार भालुओं के हमले का खतरा बना है। भटवाड़ी में शाम को अंधेरा होने से पहले ही भालू गंगोत्री हाईवे और आवासीय बस्ती के आसपास घूम रहा है। दूसरी ओर गंगनानी में भालू रात में दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार लकड़ियोें व टिनशेड से बनी दुकानों में घुस रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश रावत, नौबर रावत ने बताया गंगनानी में चारधाम यात्रा सीजन के लिए टिनशेड व लकड़ियां की दुकानें बनाई है। एक सप्ताह से भालू वहां पर आकर पीछे खंभों के सहारे दुकान में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की ओर से वहां पर गश्त की गई लेकिन भालू का कुछ पता नहीं लग पाया। हालांकि भालू की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वहां पर दुकानों का कचरा खाने के लिए भालू आ रहा है। उसके बाद वह वहां से दुकानों में भी घुस रहा है। दूसरी ओर भटवाड़ी में भालू का लगातार विचरण के कारण खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर गंगोत्री हाईवे और आवासीय बस्तियों के आसपास भालू के हमरे का डर बना हुआ है। रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि विभागीय कर्मियों की ओर से लगातार गश्त की जा रही है।
पिछले दो दिनों से भालू के आने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *