ज्वेलरी की दुकान में चोरी, जेवरात ले उड़े चोर

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगरी लैंसडौन में चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। चोरो ने बीती रात पर्यटन नगरी में एक ज्वेलरी की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार बीती सोमवार रात को कालेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान स्वामी ऋतिक शाह पुत्र अर्जुन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 305(ए) एवं 331(4) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पर्यटन नगरी में हुई इस घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *