स्काउट-गाइड शिविर में 139 छात्र-छात्राओं ने सीखे जीवन कौशल

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट-गाइड शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में जनपद के 18 विद्यालयों के 71 स्काउट और 68 गाइड समेत 139 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और विषम परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के गुर सिखाए गए। साथ ही टेंट लगाना, फांस व गांठ बांधना, बंधन की विभिन्न विधियां, प्राथमिक जीवन कौशल और कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट शिक्षक प्रेम सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षण तीन सोपानों में होता है। प्रथम सोपान विद्यालय, द्वितीय ब्लॉक और तृतीय सोपान जनपद स्तर पर आयोजित किया जाता है। शिविर में प्रतिभागी चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट अगस्त्यमुनि की छात्रा अनुष्का डिमरी ने कहा कि प्रशिक्षण से कई उपयोगी कौशल सीखने को मिले। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह रावत, स्काउट शिक्षक शिशपाल पंवार, प्रेम सिंह रावत, शिशपाल रावत और जिला गाइड कैप्टन सुधा उनियाल सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *