गांवों की सांस्कृतिक विरासत रामलीला मंचन धार्मिक आयोजन को आगे बढ़ा रही नई पीढ़ी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं के साकनी बड़ी की 47वीं रामलीला का मंचन विगत 14 नवंबर से किया जा रहा है। साकनी गांव की इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी बखूभी आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें मंच हो या पीछे डार्क रूम में पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली है। जहां अन्य गांवों की रामलीलाएं मंचन सात दिवसीय होती है, वहीं साकनी बड़ी गांव की रामलीला मंचन आठ दिवसीय होती है।


यहां की प्रथम दिवस की रामलीला मंचन का विशेष महत्व है। जिसमें शिव लीला, कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, इंद्र और मेघनाथ युद्ध, मेघनाथ और शेषनाग युद्ध का दृश्य मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इसके आठ दिवसीय रामलीला मंचन के सातवां दिवस कुंभ कर्ण, मेघनाथ, स्वयं लंकापति रावण का वध तक मंचन का दृश्य दिखाया गया। शेष लीला का मंचन शनिवार को किया जायेगा। शुक्रवार को रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय डबराल ने किया। राम की भूमिका में रवींद्र, लक्ष्मण तनुज रावत, भरत प्रकाश रावत, शत्रुघ्न सागर नेगी, सीता विकास पंवार, हनुमान की भूमिका रघुवीर सिंह ने निभाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान विजय दर्शन, पूर्व प्रधान जसपाल नेगी, संजय नेगी, आशीष नेगी, मोहित कुमार, नवीन जुगराण, शुभम पटवाल, लोक गायक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार, लोक गायक सुरजीत पंवार, रामलीला समिति के अध्यक्ष सोबन सिंह रावत, पूर्व निर्देशक एवं रामलीला मंचन के कलाकार प्रताप सिंह रावत, राकेश रावत, देवेंद्र पंवार, जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान साकनी बड़ी अर्चना पंवार सहित मौजूद थे। रामलीला मंचन का संचालन हरि सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *