श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में जिला स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें पौड़ी जिले के विभिन्न राजकीय आईटीआई से वर्ष 2026 में विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

समारोह में मेयर आरती भंडारी ने विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व्यस्तता के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को सरकार की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी देते हुए कौशल के आधार पर रोजगार और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गोविंदा, गौरव उनियाल, अनुरोध पगोवाल, संजय रावत, ओमप्रकाश नौटियाल, गोविंद राम रतूड़ी, सुरेश कुमार, मेहताब पंवार और हरिकृष्ण डोभाल सहित संस्थान के कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। (एजेंसी)