डंपर ने टेंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर, हादसा टला

श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा होने से बच गया। तीनधारा की ओर से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक खराब टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और डंपर चालक सुरक्षित बच गया।


थाना देवप्रयाग के एसएसआई अरुण त्यागी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में फंसे डंपर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया। चालक की पहचान पंकज गिरी पुत्र जसवंत गिरी निवासी आसिफाबाद समसपुर, थाना किला परिक्षितगढ, मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक पंकज गिरी ने बताया कि वह डंपर लेकर तीनधारा की तरफ से आ रहा था तभी सैनिक होटल के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे डंपर सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रैवलर से टकराकर नीचे खाई में जा गिरा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *