पल्स पोलियो अभियान 31 से
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से शुरू होगा। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पारित निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 से आयोजित किया जायेगा गौरतलब है कि पूर्व में 17 जनवरी को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अप्रत्याशित कारणों से स्थगित कर दिया गया था।