Uncategorized

रानीखेत में कराटे खिलाड़ियों का सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। विश्व कराटे दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया की ओर से प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। नगर में आयोजित सादे
कार्यक्रम में एशियन कोच एवं एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने कराटे के इतिहास व महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधा को आत्मरक्षा का सबसे बेहतर
माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि विश्व भर में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा सहित तमाम चुनौतियों के बीच वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग कराटे का प्रशिक्षण ले
रहे हैं, महिलाएं भी बड़ी संख्या में कराटे की तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कोच व महासचिव सतीश ने कहा कि 17 जून
2017 में कराटे खेल को ओलंपिक खेलों की मान्यता सूची में पहली बार शामिल किया गया। जिसके बाद विश्व कराटे फेडरेशन की ओर से 194 कराटे फेडरेशन से
इस दिन को विश्व कराटे दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में कराटे दिवस के मौके पर नेशनल कराटे एकेडमी द्वारा रानीखेत सहित देश भर
में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रानीखेत में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय तिवाड़ी, गौरव कुमार, सुनील थारू, देवाशीष
पंत, पायल बिष्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!