मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंक आप कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफा

चम्पावत। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर रोजगार के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका। उन्होंने मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। आप प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कहा कि रोजगार देने के नाम पर आउटसोर्सिंग कंपनी अवैध वसूली का धंधा कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। जिनकी बिना जांच किए ही इस कंपनी ने उनसे 25 हजार रुपये लेकर नौकरी देने को ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया था। यहां जिला प्रभारी दीपक भट्ट, संगठन मंत्री दिनेश रावत, जिला उपाध्यक्ष सोसल मीडिया संजय बिष्ट, गोविंद धौनी, अमित, नारायण गैड़ा, कन्हैया, मो. अली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *