श्रीनगर गढ़वाल : निजी डेयरी कंपनियों की ओर से दूध और दुग्ध उत्पादों के दामों में की गई बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी डेयरी आंचल भी अपनी कीमतों में संशोधन करने जा रहा है। श्रीनगर आंचल डेयरी के दामों में होने वाली इस वृद्धि को लेकर 15 मई शुक्रवार को डेयरी कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। इस दौरान दूध के दाम में 1 रुपये प्रति लीटर तक में वृद्धि हो सकती है। दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में विपणन प्रभारी, विपणन स्टाफ, वित्त विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें नई दरों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। (एजेंसी)