चार माह से नहीं मिले सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग और कीर्तिनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार महीने से गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में दो, तीन व चार माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि अधिकतर घरों में बुजुर्ग लोग ही हैं। सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें जंगलों से लकड़ी लानी पड़ रही है। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ महासचिव व बडियारगढ़ क्षेत्र निवासी ऋतांशु कंडारी ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक के लोस्तु-बडियारगढ़, सिल्काखाल, धारी ढुंडसिर, हिंसरियाखाल, अकरी बारजुला, नैथाणा, मुल्यागांव व देवप्रयाग ब्लॉक के हिंडोलाखाल, पौड़ीखाल, जामणीखाल, रणसोलीधार आदि क्षेत्रों में लोग गैस किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने जिन क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत है वहां प्राथमिकता से सिलिंडर पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *