Uncategorized

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामकर पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व विधायक मयूख महर ने नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंगलवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज चंद्र अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक मयूख महर के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। पूर्व विधायक महर ने नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा देश, प्रदेश व सीमांत की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। यही कारण है कि लोगों का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है। कहा निश्चित तौर पर आगामी विस चुनाव में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी। सभी नए सदस्यों ने पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया। इस मौके पर बॉबी पांडे, संतोष गोस्वामी, अमन चंद, रमेश सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश सिंह, गौरव सिंह, पूरन सिंह, जगदीश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!