एक व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, नहीं बची जान

Spread the love

चमोली()। अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम तट से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को नदी से बाहर लाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और मेडिकल की टीम ने व्यक्ति को सीपीआर दिया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे भोपाल नेगी निवासी खैनोली नारायणबागड़ ने अचानक संगम तट से नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे नदी किनारे आने लगा तो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश सारस्वत, भुवन सिरस्वाल, अंकित सिंह, गौरव पोस्ती, हरीश पंवार, संतोष आदि ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर व्यक्ति को नदी से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और चिकित्सकों और अन्य लोगों ने व्यक्ति को सीपीआर देकर शरीर में घुसे पानी को निकालने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *