आकाशीय बिजली से युवक-युवती की मौत, एक किशोरी झुलसी

Spread the love

अनूपपुर , मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
भंडारे से लौटते समय हुआ हादसा
यह पूरी घटना अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2, बराती क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन के बाद तीनों (युवक, युवती और किशोरी) वहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *