आकृति ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित चौथी नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की बेटी आकृति कंडारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 मई से दो जून तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच आकृति कंडारी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। स्वर्ण पदक मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी को पराजित किया। आकृति की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने उनकी खुशी जताई व उन्हें शुभकामनाएं दीं। आकृति जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी की पुत्री हैं। वह इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनके भाई आर्यन कंडारी भी आर्म रेसलिंग के खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। आकृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल कर सकी हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *