जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों को बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।

बाल विकास परियोजना इसी शृंखला में कल्जीखाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गुठिंडा एवं पुल्यासू में आयोजित कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता तोपाल ने ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत द्वारा पोषण, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया। आशा कार्यकत्र्री ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में धात्री महिला को पुष्टाहार भी वितरित किया गया। ग्राम प्रधान गौरण नऋतु बिष्ट और ग्राम प्रधान गुठिंडा कमल किशोर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं सराहना की। इस अवसर पर आगनबाड़ी कार्यकत्री आराधना कुकरेती, सुनीता बिष्ट, सोनी देवी, पूर्णिमा देवी आदि मौजूद रहे।