Uncategorized

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुपरवाइजर बनाने में उम्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, पिथौरागढ़। आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने चार साल बाद पदोन्नति का तोहफा मिलने पर खुशी जताई है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से सुपरवाइजर के पदों पर उम्र और विषय की बाध्यता खत्म करने की मांग की है। बुधवार को आंगनबाडी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा अधिकांश कार्यकत्रियों की उम्र 45 वर्ष से अधिक होने और विषय बाध्यता के चलते उनकी पदोन्नति होना संभव नहीं है। जिससे उन्हें असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। कहा सुपरवाइजर के पदों में सभी कार्यकत्रियों की 15 दिन के लिए पदोन्नति की जाए। उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सेवाकाल की अवधि और समाजशास्त्र विषय सहित अन्य विषयों से परास्नातक को भी पदोन्नति में शामिल करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने बाल कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्या के आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति करने के बयान को लेकर आभार जताया। यहां दया पाठक सहित अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!