सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन-यज्ञ के साथ शैक्षणिक कार्य शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में नए उत्साह और वैदिक परंपरा के साथ शैक्षणिक कार्यों का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों के पुन: विद्यालय आगमन पर आत्मिक शुद्धि तथा विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
विद्यालय के मीडिया एवं परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती के मार्गदर्शन में हुआ। हवन-यज्ञ का संयोजन आचार्य अनिल कोटनाला एवं राजन कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान सभी आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने आहुति अर्पित कर विद्यालय परिवार की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, राहुल भाटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, मोहन सिंह, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, मधुबाला नौटियाल, विनीता बिष्ट, सरोज नेगी, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा सहित समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने सभी शिक्षकों को आगामी शैक्षणिक चरण के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा संस्कारयुक्त वातावरण के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के उपरांत विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *