चिकित्सकों का फेरबदल, बेस अस्पताल को मिले 12 नए चिकित्सक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार से छ: चिकित्सकों के तबादले के बाद 12 नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है।
स्थानीय जनता पिछले कई वर्षों से चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठा रहे थे। ऐसें में छ: विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद शासन ने अस्पताल में 12 नए चिकित्सकों की तैनाती की है। इनमें छ: डॉक्टर आकस्मिक चिकित्सा (इमरजेंसी) सेवाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, बेस अस्पताल में कुल 59 चिकित्सकों के पद स्वीकृत है। जिसमें से कई पद संविदा व संबद्ध चिकित्सकों के भरोसे चल रहे थे। हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची के तहत शल्य चिकित्सक डॉ. सतीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जयहिंद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार और डॉ. कुसुमा तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता नेगी का स्थानांतरण किया गया है। वहीं, अस्पताल में जिन नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है, उनमें आर्थोंपेडिक सर्जन डॉ. विकास थलेड़ी और डॉ. खेमराज सोनी, फिजीशियन डॉ. रेशम यादव, शल्य चिकित्सक डॉ. कर्मवीर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार झा तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुमित जोशी शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ. भावना राणा, डॉ. अंजलि सनवाल, डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित, डॉ. पवन पाल, डॉ. कुसुम पंकोली और डॉ. अमित कुमार चौहान को भी अस्पताल में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *