हाईवे से हटे खतरनाक बोल्डर, दोबारा शुरु हुआ यातायात

Spread the love

सतपुली-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात से बंद किया गया था यातायात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे बोल्डर को ध्वस्त करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद किया गया था। बोल्डर हटने के बाद हाईवे पर बुधवार सुबह से यातायात दोबारा से शुरु हो चुका है।
वर्तमान में नजबीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग सतपुली-गुमखाल के मध्य चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में मार्ग स्थित पहाड़ी पर कई खतरनाक बोल्डर फंसे हुए हैं। जिससे हादसों का अंदेशा बना हुआ है। दो दिन पूर्व मार्ग पर एक वाहन के ऊपर बोल्डर गिर गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि, दो अन्य घायल हो गए थे। इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी है। वर्षा के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से बोल्डर बलास्ट करने का कार्य किया गया। इसके लिए मंगलवार शाम से हाईवे पर यातायात बंद किया गया। मशीनों की सहायता से बोल्डर हटाने का अभियान शुरू किया गया। पूरी रात चले अभियान के बाद बुधवार सुबह लगभग साढ़े छ: बजे तक सभी जोखिम वाले बोल्डरों को हटा दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *