उत्तराखंड

अराजकता का माहौल बनाने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर फेक न्यूज चलाने वाली न्यूज एजेंसी के खिलाफ कांग्रेसी भड़क गए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसियों व समाचार चैनलों पर भाजपा के इशारों पर फेक न्यूज के माध्यम से देश में अराजकता का माहौल बनाए जाने का आरोप लगाया। कहा कांग्रेस पार्टी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि को धूमिल किया जा रहा है। फेंक न्यूज चलाने वाली न्यूज एजेंसियों व समाचार चैनलों को तत्काल बंद करने के साथ इनके लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त किए जाने चाहिए। साथ ही इन पर देशद्रोह का मुकदमा भी चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि भाजपा द्वारा सालों से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है लेकिन वर्तमान में भाजपा ने न्यूज एजेंसियों व समाचार चैनलों के माध्यम से नैतिकता की सीमाओ को लांघ लिया है। कहा राजस्थान के उदयपुर की घटना से राहुल गांधी के बयान को जोड़कर कुछ न्यूज एजेंसियों व समाचार चैनलों द्वारा फेंक न्यूज प्रसारित की जा रही है। जिसे भाजपा के कुछ नेता लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से और बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!