जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चिलरखाल-हरिद्वार मोटर मार्ग पर निर्मित डा. भीमराव आंबेडकर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य अधूरा होने से सामाजिक संस्था जनाधिकार मंच ने नाराजगी जताई है। मंच ने प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है।

इस संबंध में मंच के अध्यक्ष आशाराम ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि चिलरखाल-हरिद्वार मोटर मार्ग पर जंगलात चौकी के समीप डा. भीमराव आंबेडकर के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसका कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।