बिग ब्रेकिंग

यूपी में बड़ी जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- विकास व सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें थीं। आज भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इसके लिए जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद। पहली बार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुए। मतगणना को लेकर पिछले दो-तीन दिनों चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को जनता ने दरकिनार करते हुए भाजपा और सहयोगी दलों को जीत दिलाई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के माडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इसे स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश में जो सुरक्षा का माहौल दिया, लोगों की आस्था को सम्मान दिया, विकास के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया, गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य शुरू हुए हैं, आज उसका परिणाम जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह से तिलांजली देते हुए 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। जो कार्यक्रम विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में लागू किए गए आज उसके परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग कोरोना और भष्टाचार से लड़ रहे थे तब ये लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे। आज जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से उन सबको एक बार फिर से सबक सिखा कर बोलती बंद कर दी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी को एक बार फिर से अपने कार्यों के माध्यम से साबित करना है कि राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास और सुशासन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को देश प्रचंड बहुमत जनता ने दिया है और इस पर फिर से खरा उतरना ही होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जीत हमें जवाबदेही का नया संकेत भी देता है। हमें जोश के साथ-साथ होश भी बनाए रखना है। हमें आम जनमानस के आकांक्षाओं के अनुरूप एक बार फिर से अपने आप को साबित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!