अगस्त क्रांति दिवस पर शहीद क्रांतिकारियों को किया याद
रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व समाज सेवियों ने नौ अगस्त क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले अमर बलिदानियों को याद किया। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह की चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए। सितारगंज रोड पर धर्म जागरण समन्वय समिति के कार्यालय में आयोजित अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सगठन के जिला संगठन मंत्री ठा. भगवान सिंह ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन के बाद ही अंग्रेजों से लड़ते हुए अनाम वीरों ने शहादतें दी। आज उन्हीं अनाम वीरों की शहादत के चलते हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। इस अवसर पर सुधीर बंसल, गंभीर सिंह धामी, जोगेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष अग्रवाल भरत सिंह, मनोज चंद, मुकेश चंद, बहादुर सिंह, रमेश दानू आदि उपस्थित थे।