उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने किया तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देश के विभिन्न राज्यों के तीन सौ खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा
हरिद्वार। हरिद्वार तीरंदाजी एसोसिएशन एवं आरजेके फाउंडेशन द्वारा भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को शल ओढ़ाकर कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देश का प्राचीन खेल है। आधुनिक काल में नए अंदाज और नए तरीकों को अपनाकर आयोजित की जा रही तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में देश के खिलाड़घ्ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेके फाउंडेशन एवं हरिद्वार तीरंदाजी एसोसिएशन ने देवभूमि हरिद्वार में ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्तराखंड के युवाओं को तीरंदाजी की ओर आकर्षित करने का कार्य किया है। इस मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ के सेकेट्री प्रमोद चौहान ने कहा कि तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होने से उत्तराखंड के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। युवा अन्य खेलों की तरह तीरंदाजी के क्षेत्र मे भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। आरजेके फाउंडेशन के डायरेक्टर रमेश प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के तीन सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता 21 सितम्बर तक चलेगी। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, आरजेके फाउंडेशन के डायरेक्टर रमेश प्रसाद, डा.जितेंद्र बोहरा, कुलदीप चौहान, चंदकांत शर्मा, पंडित अधीर कौशिक, ज्ञानेश अग्रवाल, रोहित गिरि, गोपाल अग्रवाल, डा़विशाल गर्ग, शशि मिश्रा, रूक्मणी, आशीष तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!