Uncategorized

अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में पंतजलि गुरुकुलम् मुल्या गांव (देवप्रयाग) की छात्रा ब्रह्मचारिणी अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब एक हजार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
ब्रह्मचारिणी अंकिता की उपलब्धि को पतंजलि आश्रम के संस्थापक बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने गौरव बढ़ाने वाला बताया है। पतंजलि गुरुकुलम् मूल्या गांव की प्रधानाचार्य साध्वी देवश्रुति ने बताया कि इस वर्ष दस जनवरी को काशी उत्तर प्रदेश की चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्था की अखिल भारतीय स्तर पर संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में गुरुकुलम् की आठवीं की छात्रा ब्रह्मचारिणी अंकिता ने प्रतिभाग किया गया था। प्रतियोगिता में उसके द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला निवासी अंकिता पिछले चार वर्षों से पंतजलि गुरुकुलम् मुल्या गांव देवप्रयाग में अध्ययनरत है। अंकिता की इस उपलब्धि को उसके गुरुजनों व सहपाठियों ने गुरुकुलम् का गौरव बढ़ाने वाला बताते हुए हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!