उत्तराखंड

अक्षत कलश यात्रा को घर-घर पहुंचाएंगे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग)। श्रीराम जन्म भूमि आयोध्या से पूजीत अक्षत कलश के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद, विश्व अखाड़ा परिषद, बजरंग दल सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने अक्षत कलश का पुष्प वर्षा से अभिवादन किया। दल के कार्यकर्ता इस अक्षत कलश को जिले के हर घर में लेकर जाएंगे और लोगों को कलश के दर्शन करवाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भरत रावत ने बताया कि हरकी पौड़ी हरिद्वार से श्रीराम जन्म भूमि आयोध्या से पूजीत अक्षत कलश को प्रत्येक जनपद के लिए रवाना किया गया। इस अक्षत कलश को जिले के हर घर तक पहुंचाना विश्व हिन्दू परिषद का मुख्य उद्देश्य है, जिससे हर व्यक्ति को भगवान श्रीराम अक्षत कलश के दर्शन हो सकें और उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि लोगों में सनातन धर्म की जागृति को लेकर अक्षत कलश के दर्शन हर व्यक्ति को कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टोलियों के माध्यम से अक्षत कलश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। 27 दिसंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की ओर से जनपद में बैठक आयोजित होगी। बैठक के लिए जनपद की सभी रामलीला कमेटी, पांडव नृत्य समिति व बगड़वाल नृत्य समितियों को निमंत्रण भेजा गया है। 30 दिसंबर को गुलाबराय से अक्षत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी हिन्दू परिषद, बजरंग दल, विश्व अखाड़ा परिषद व नगर की महिलाएं भाग लेंगी। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पेट्रोल पंप तक जाएगी। बस अड्डे पर हनुमान मन्दिर के सामने कलश यात्रा का विसर्जन किया जाएगा। उसके बाद वहां पर नगर की महिला मंगल दलों की ओर से कीर्तन भजन का कार्यक्रम होगा। इस मौके विश्व अखाड़ा परिषद (गो रक्षा विभाग) रोहित डिमरी, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, दुर्गा वाहिनी संयोजिका काजल, प्रवीन रावत सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!