बिग ब्रेकिंग

अलीगढ़ में खिलौने बनाने की फैक्ट्री में तेज धमाका, हादसे में चार लोगों की मौत और कई घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में मंगलवार शाम बेवी टय बनाने वाली फैक्ट्री में हुए तेज धमाके में फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कलेज में भर्ती कराया गया है। धमाका कंप्रेशर फटने से हुआ, जिससे फैक्ट्री की धत उड़ गई। आसपास के मकानों की दीवारों में भी दरार आ गईं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
देहली गेट थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर खटीकान चौराहे के पास मनोज भीलवाड़ा की मकान के परिसर में ही बेबी टय बनाने की करीब 50 साल पुरानी फैक्ट्री है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों के अलावा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोपहर 3.45 बजे के करीब फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यह इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। ईंट के टुकड़े उछल कर आसपास के मकानों तक पहुंंच गए, जिससे खिड़की के कांच भी टूट गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कलेज ले जाया गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक मनोज, चचेरे भाई अभिषेक, विक्की, मजदूर पंकज की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है। तीन घंटे बाद भी मलबे से एक घायल को निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!