Uncategorized

अल्मोड़ा को कुमाऊं से हटाने के विरोध में आप का धरना जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। गैरसैंण मंडल बनाने और उसमें अल्मोड़ा को शामिल करने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरने में डटे रहे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार में लिए गैरसैंण मंडल के फैसले को सरकार के ही मंत्री अव्यवहारिक बता रहे है। कहा कि जब फैसला अव्यवहारिक था तो उस समय मंत्रियों ने इसका विरोध क्यू नहीं किया। कहा कि अब सीएम के बदले जाने के बाद मंत्री इस तरह के बयान देकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध कर रहीं है। विरोध में गांधी पार्क में कार्यकर्ता दिन रात आठ दिन से धरने में डटे है। चेतावनी दी की जब तक सरकार अपने इस फैसले को वापस नहीं लेगी धरना जारी रहेगा। वक्ताओं ने सरकार से जनभावनाओं को देखते हुए कुमाऊं से अल्मोड़ा का अलग करने का फैसला जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत, योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी, देव सिंह टगडिया, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, नवीन चंद्र आर्य, खलील अहमद, एसआर बेग, दानिश कुरेशी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!