उत्तराखंड

ड़ भीमराव की जयंती पर आंबेडकर संदेश यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

काशीपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर काशीपुर, चांदपुर, कुंडेश्वरी और महुआखेड़ागंज में आंबेडकर संदेश यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। रविवार को संदेश यात्रा के संयोजक जितेंद्र देवांतक के नेतृत्व में निकाली गई संदेश यात्रा में 300 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इसका समापन नगर निगम परिसर में हुआ। वक्ताओं ने ड़ आंबेडकर के संदेश को मूर्त रूप में अपनाने पर जोर दिया। वहां हिमांशु गौरव, अमित टक, रितु वाल्मीकि, प्रिंसिपल रिशिपाल रवि, आरबी सिंह, संजीव एड, शंकर सिंह, पाल सिंह, नीरज कुमार और उमेश आदि थे। वहीं चांदपुर में आंबेडकर पार्क कल्याण समिति के बैनर तले चंद्रहास गौतम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्घांजलि दी। अंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसायटी के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ड़ युनुस चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शैलेंद्र कुमार मिश्रा एड व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोएल मसीह ने डक्टर आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प, मल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्रओं ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऊषा चौधरी, भास्कर त्यागी एड, बलवंत सिंह एड, गीता चंद्रा, रेनू नौटियाल व राखी चौहान रहे। वहीं भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ड़ आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। यहां प्रदेश महामंत्रीखिलेंद्र चौधरी,गुरविंदर सिंह चंडोक, ऊषा चौधरी,अभिषेक गोयल, ड़ गिरीश तिवारी, मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता,लवीश अरोरा आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी ड़ आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। यहां अनुपम शर्मा, मुर्शरफ हुसैन, अलका पाल, मनोज जोशी, जितेंद्र सरस्वती,अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!