उत्तराखंड

भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरारू इंद्रेश मैखुरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। भाकपा(माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने रविवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) समेत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल, उत्तराखंड में पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन कर रही है। भाकपा माले अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा समेत उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशियों का पुरजोर समर्थन करती है। उन्होंने कहा संविधान निर्माता बाबा साहेब ड भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती है और भारत के संविधान निर्माण और लोकतंत्र को गढ़ने में उनके अवदान को हम सलाम करते हैं। एक दशक से सत्तासीन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, बाबा साहेब के संविधान और उसकी बुनियाद पर खड़े लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन गयी है। इसलिए तमाम लोकतंत्र पसंद और संविधान में यकीन रखने वाले लोगों से वामपंथी पार्टियां अपील करती हैं कि वोट की ताकत से इस सरकार को उखाड़ देंकें। उन्होंने कहा कि अग्निवीर-अग्निपथ जैसी योजना लाकर न केवल फौज को अस्थायी कर दिया गया है बल्कि यह अन्य को भी संदेश है कि जब सबसे बड़ी नौकरी अस्थायी हो सकती है तो फिर बाकी नौकरियाँ स्थायी कैसे होंगी। पुरानी पेंशन स्कीम की मांग कर रहे कर्मचारियों को भी परोक्ष रूप से बता दिया गया है कि सेना में पेंशन खत्म तो उन्हें पेंशन कैसे मिलेगी। एमएसपी और फसलों का लागत मूल्य को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों पर आँसू गैस और गोलियां चलाई गई और उन्हें आतंकवादी और खालिस्तानी तक कहा गया। मैखुरी ने कहा लंबे संघर्षों से हासिल मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम कोड (लेबर कोड) लाकर मजदूरों को पूंजीपतियों का बंधुआ बनाने का इंतजाम कर दिया गया है। यहाँ प्रेस वार्ता में राज्य सचिव कामरेड इंद्रेश मैखुरी के साथ माले के अल्मोड़ा जिला सचिव आनंद सिंह नेगी, जन संस्ति के राष्ट्रीय पार्षद मदन मोहन चमोली, सीपीएम के जिला सचिव आरपी जोशी, कांग्रेस से इंडिया गठबन्धन के जिला संयोजक मनोज कुमार जोशी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला महामंत्री गीता मेहरा, भुवन जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!