आंदोलनकारियों से सख्ती से निपटे केंद्र सरकार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तराखंड ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन से सख्ती से निपटने की मांग की है। 
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजे पत्र में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में किसान केंद्र सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे हैं। ज्ञापन में सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उम्मेद सिंह चौधरी, सतेंद्र रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, गोपाल सिंह नेगी, सीपी धूलिया, एस के नौगांई के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *