आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने की भवन किराया देने की मांग

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मेयर ऊषा चौधरी को सौंपकर भवन किराया जल्द देने की मांग की। साथ ही मांग पूरी ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकत्रियों ने कहा कि वह बाल विकास विभाग की मानदेय कर्मचारी हैं। उनका दिसंबर 2020 से दिसंबर 2022 तक का भवन किराया नहीं आया है। जबकि प्रति माह भवन स्वामी को आंगनबाड़ी द्वारा किराया दिया जाता है और समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है । बताया कि केंद्रों का किराया न दे पाने के कारण केंद्र संचालन में समस्या आ रही है और आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि भवन किराया जल्द से जल्द भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने 30 दिसंबर तक किराया प्राप्त नहीं होने कि स्थिति में मजबूर होकर उग्र आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरने चेतावनी दी। यहां नाजमा बेगम, शाजिया परवीन, रजनी शर्मा, फूल जहां, शहाना, भगवती, जीनत, शाहिदा, शकीला, यासमीन आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *