कोटद्वार-पौड़ी

निगम व प्रशासन पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शहर के व्यापारियों ने किया अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई का विरोध
आक्रोशित व्यापारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं रूकने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में चल रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द कार्रवाई पर विराम लगाने की मांग उठाई। कहा कि सरकारी सिस्टम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए व्यापर मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, सुबोध गर्ग, विवेक अग्रवाल, रामप्रकाश शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त का घेराव किया। व्यापारियों और अधिकारियों की आपस में तीखी नोक झोंक भी हुई। लेकिन नगरायुक्त ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अभियान को न रोकने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में चल रही मंदी के कारण वह पहले ही आर्थिक समस्याओं को झेल रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन व नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनका उत्पीड़न करने लगा है। प्रशासन व निगम को केवल झंडाचौक व तहसील के बीच ही अतिक्रमण नजर आता है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने से पूर्व प्रशासन को अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बने सरकारी भवनों को गिराना चाहिए। यही नहीं आज तक नगर निगम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पर बने अपने भवनों को भी खाली नहीं करवाया। व्यापारियों ने शीघ्र अभियान पर विराम नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। कहा कि शहर में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!