Uncategorized

आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने ब्लक मुख्यालय में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। ब्लक में विकास कार्यों के बाधित होने समेत लंबित विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने ब्लक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी। मामले के जल्द निराकरण को बीडीओ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा गया। साथ ही सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई। प्रधान संगठन ने कहा कि विकास कार्यों में विकासखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पूर्व में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक और बहुउद्देश्यीय शिविर में उठाई समस्याओं का आज तक समाधान नहीं किया गया। साथ ही रेखीय विभागों के द्वारा बैठक में उपस्थित ना होने से समस्याओं का समाधान एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्राम प्रधानों तक नहीं मिल पाती हैं। समस्याओं को लेकर संगठन ने ब्लक कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा शीघ्र उच्च अधिकारियों ने प्रधानों की समस्याओं को नहीं सुना गया तो सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ेगा। यहां प्रदर्शन व ज्ञापन सौपने में प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, पुष्पा जोशी, शंकर जोशी, धन सिंह, भगवती देवी, दिनेश सिंह मनराल, गिरधर बिष्ट,रेखा देवी, हेमा देवी, ममता देवी, जानकी देवी, मनीष गौड़, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!