उत्तराखंड

भाजपाइयों ने माइक्रो डोनेशन में दिखाया उत्साह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा महानगर की बैठक में माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यों की सराहना की गई।
महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि अभियान में कार्यकर्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया है। खुद के साथ ही आम लोगों से भी डोनेशन करवाया है। बताया कि यह अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक चला। लोगों ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए डोनेशन किया है। माइक्रो डोनेशन के महानगर संयोजक सतेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी मंडलों में इस अभियान के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष इतवार सिंह रमोला, डा़ उदय सिंह पुंडीर, अनंत सागर गिरी, आशीष नागरथ, बृजलेश गुप्ता, महानगर महामत्री श्री रतन सिंह चौहान, विनोद शर्मा, संजय सिंघल, हरीश कोहली, मंडल अध्यक्ष, सुभाष यादव, पूनम नौटियाल, विजेंद्र थपलियाल, अशोक राज पंवार, मनीष बिष्ट, विजय थापा, विजय भट्ट, धर्मपाल रावत, राजीव गुरुंग, बबलू बंसल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!