खड़ी कार में दूसरी कार ने टक्कर मारी, चार घायल

Spread the love

जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे पर एनटीआरओ के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को रानीपोखरी की तरफ से आ रही दूसरी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाली कार में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
घायलों को चौकी पुलिस द्वारा जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों को मामूली चोटें और दो को कुछ अधिक चोटें आई हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। सुबह करीब 11 बजे एनटीआरओ के सामने सड़क किनारे एक कार चालक अपनी कार खड़ी कर एक टेंपो ट्रैवलर को स्टैपनी खोलने में मदद कर रहा था। उस वक्त खड़ी कार में कोई भी सवार नहीं था। तभी रानीपोखरी की तरफ से आ रही कार द्वारा खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। जिससे टक्कर मारने वाली कार में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
दोनों कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाली कार में सवार विवेक नेगी पुत्र विजय सिंह नेगी निवासी नागाघेर, रानीपोखरी को हल्की खरोंच आई। शिवम पांडे पुत्र हरि नारायण पांडे ग्राम व पो मलाऊं, गोरखपुर को हल्की चोटें आई हैं। शुभम सिल्सवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिल्सवाल निवासी मौजा रानीपोखरी के हाथ में चोट आई है। वहीं नवीन कुमाई पुत्र बेसक कुमाई निवासी रानीपोखरी चौक के सिर और पैर में चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *