Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने को झूलाघाट व्यापारियों ने किया क्रमिक अनशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर काली नदी में बने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने की मांग पर झूलाघाट के व्यापारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने कहा भारत व नेपाल में व्यापारिक गतिविधियां दोनों देशों के लोगों पर निर्भर है। लेकिन लंबे समय से बंद झूलापुल से कारोबार पूरी तरह ठप है, जिस कारण उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। सोमवार को झूलाघाट के व्यापारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। पहले दिन व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा लॉकडाउन के दौरान झूलापुल बंद कर दिया गया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गईं। कहा यहां का कारोबार नेपाल के लोगों पर निर्भर रहता है। लेकिन आवाजाही ठप रहने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकतर व्यापारियों ने बैंक से ऋण लेकर कारोबार शुरू किया है। कारोबार ठप रहने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वह बैंक की किस्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। कहा सरकार को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए झूलापुल खोलने का निर्णय लेना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र झूलापुल नहीं खोला गया तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। भुवन पंगरिया, देवकी पंगरिया, किशोर जोशी व गिरीश जोशी ने अनशन को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!