शहीद सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील

जयन्त प्रतिनिधि।
पौडी। जिला पूर्व सैनिक कल्याण संगठन आगामी 25 नवम्बर 2021 को गांधी मैदान में होने वाले शहीद सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है। सैनिक संगठन के सचिव राजेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तराखंड में पांचवें सैन्य धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त जिलों से शहीदों के घरों के आंगन की मिट्टी एकत्र की जा रही है। उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों से समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *