पंचायत चुनाव की रंजिश, किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा था।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मैती काटल निवासी मोहम्मद उस्मान, मुन्ना अहमद, मो. आरिफ, मो. आदिल व मो. सुल्तान के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें से एक पक्ष ने रामणी-पुलिंडा मार्ग पर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। बताया कि मामले में दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *