उत्तराखंड

एआरटीओ कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर कार्यालय में जड़े ताले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचरी संघ के आह्वान पर उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में आंदोलित कार्मिकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कहा खाली पड़े रिक्त पदों के बावजूद प्रदेश सरकार कर्मचारियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। बुधवार सुबह दस बजे संघ की प्रांतीय अध्यक्ष सुषमा चौधरी सहित एआरटीओ कार्मिक मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए। इसके उन्होंने सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। आंदोलित कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार प्रदेश सरकार को चेताने के लिए था, लेकिन सरकार ने मिनिस्ट्रीयल परिवहन कार्मिकों की हड़ताल को नजरअंदाज किया। कहा पदोन्नति प्रक्रिया कार्मिकों पुरस्कार मिलने के समान है, परंतु पिछले डेढ़ साल से शासन स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया लंबित पड़ी है। जबकि पदोन्नति के कई रिक्त भी खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा इसी नियम के तहत कई विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में कर्मचारियों को पदोन्नति के मुद्दे को लेकर आंदोलन करना न्याय संगत नहीं है। सरकार को स्वयं ही कार्मिकों की पदोन्नति कर खाली पड़े पदों को भरने चाहिए। यहां महामंत्री नीतू सक्सेना, हरीश बद्री, जितेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह, मनोरमा आर्या, विमल सनवाल, चंद्रप्रकाश, राजकुमार साहनी, राकेश मेहता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!