कोटद्वार-पौड़ी

गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग की घटनाओं में हुआ इजाफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गर्मी बढ़ते की जंगलों में आग की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। अभी तक सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के तहत आने वाली 6 रेंजों में 21 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 1.50 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है।
सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ प्रदीप कुमार धोलाखंडी ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए 6 रेंजों में 31 क्रू-स्टेशन बनाए गए हैं। जहां पर भी वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही है, वहां पर टीम को मौके पर भेजकर आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। बताया कि इस साल बारिश कम होने से वनों में नमी बहुत कम है। तापमान बढ़ने से वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। वन विभाग की टीम सीमित संसाधनों से वनाग्नि नियंत्रण के लिए पूरा प्रयास कर रही है। लगातार जागरूकता अभियान के साथ ही लोगों को मुनादी कर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग करने की अपील की है। कहा कि वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी विभाग को दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!