गांजे व चरस के साथ दो गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने 16 किलोग्राम गांजे व 70 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। अभियान के तहत पुलिस ने थलीसैण में उफरेखाल तिराहे के समीप से ग्राम मनियार निवासी भगत सिंह को 16.066 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने कोटद्वार में पदमपुर के समीप वाहन तलाशी के दौरान अभिषेक को 70 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपित जिस वाहन में घूम रहा था पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है।