कोटद्वार-पौड़ी

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में आशा बिष्ट करेंगी शिरकत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मॉरिशस में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में पौड़ी की डा. आशा बिष्ट शिरकत करेंगी। जहां वह व्याख्यान के साथ-साथ कविता पाठ भी करेंगी। आशा गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के रुप में लंबे समय से बेहतर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वह कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हिंदी काव्य पाठ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार, परिवेश व शिक्षकों की प्रेरणा से लगातार कदम आगे बढ़ रहे हैं।
भाषा सहोदरी हिंदी न्यास एवं महात्मा गांधी संस्थान मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में नौवां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन-2023 का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन का आयोजन आगामी 9 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। जो न्यास के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा के संचालन में संपन्न होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में पौड़ी की डा. आशा बिष्ट भी शिरकत करेंगी। अधिवेशन में उन्हें वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। डा. आशा बिष्ट अधिवेशन में 10 जनवरी को “विश्व में राजभाषा हिंदी के बढ़ते कदम” विषय पर व्याख्यान देंगी। साथ ही 11 जनवरी को कविता पाठ करेंगी। महात्मा गांधी संस्थान मॉरिशस की स्थापना भारत व मॉरिशस सरकार ने वर्ष 1970 में की थी। जिसका उद्घाटन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने किया था। अधिवेशन में भारत व मॉरिशस के विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद्, शिक्षक, प्रोफेसर, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, कुलपति, प्रवासी भारतीय प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान भाषा सहोदरी हिंदी न्यास की सहोदरी पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। डा. आशा बिष्ट गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के हिंदी विभाग में लंबे समय से गेस्ट फैकल्टी के रुप में बेहतर सेवाएं दे रही हैं। डा. आशा की उपलब्धि पर परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. विंदू यादव, सेवानिवृत्त प्रो. विनय कुमार डबराल, प्रो. श्याम दत्त तिवाड़ी, डा. लवकेश कुमार ने परिसर, पौड़ी व प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!