विधायक, डीएम ने किया बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन कोर्ट का सोमवार को विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ होने से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेगी।
विधायक पोरी ने कहा कि स्टेडियम का सौंदर्यीकरण उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों से परिसर के संरक्षण में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं को देखते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराए गए हैं। इससे उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि स्टेडियम में वुडन फ्लोर मैटिंग, पॉलिशिंग, वॉल पेंटिंग, विद्युत व्यवस्था समेत विभिन्न मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में अभ्यास व प्रतियोगिताओं की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीएसटीओ राम सलोने, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, रीप परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *