कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में तापमान 35 डिग्री पार, गर्मी से लोग परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोटद्वार का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चल रही हैं। इससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय तलाश रहे हैं। पहले ही कोरोना महामारी के कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में कमी आई है और अब गर्मी बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में और भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
इस साल अप्रैल माह में बारिश नहीं हुई। अप्रैल माह से ही गर्मी बढ़ती चली गई। मई माह के तीसरे सप्ताह में लगातार दो दिन तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मई माह के अंतिम सप्ताह में फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। मई के आखिरी सप्ताह आने तक गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण सुबह दस बजे बाद ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार तापमान बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। दिन-प्रतिदिन गर्मी में बढ़ोत्तरी हो रही है। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग बेहाल दिखाई दे रहे हैं। कोटद्वार क्षेत्र में गर्मी ने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार गर्मी में इजाफा होने से लोगों की परेशानी में इजाफा हो रहा है। सुबह से हो रही चिलचिलाती गर्मी के आगे लोग बेबस दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम से ही अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, छाते आदि से गर्मी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। दोपहर के समय झंडा चौक, बदरीनाथ मार्ग, देवी रोड व बाजारों में इक्का-दक्का लोग ही दिखाई देते हैं। कोरोना कफ्र्यू के कारण सुबह 11 बजे बाजार बंद हो जा रहा है। बाजार में केवल सुबह के समय ही थोड़ी रौनक दिखाई देती है। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतलपेय पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!