Uncategorized

अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय की सूची से नाम हटाने पर भड़के ग्रामीण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज पौखाल को अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय की सूची से हटाए जाने पर पीटीए संघ, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों ने बैठक कर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी जताते हुए विद्यालय को आदर्श विद्यालय की सूची में फिर रखे जाने की मांग की है। उन्होंने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। टिहरी के पौखाल क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक राइंका पौखाल में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने राइंका पौखाल को अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय की सूची से हटाए जाने पर गहरा रोष जताया है। सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह रावत व पीटीए संघ अध्यक्ष शीशपाल सिंह गुसाईं का कहना है कि सरकार की ओर से पूर्व में जारी सूची में विद्यालय को अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय के लिए चयनित किया था। लेकिन अब उक्त विद्यालय के स्थान पर राइंका मथकुडी सैंण को स्थान देते हुए सूची जारी की गई है। कहा कि पौखा विद्यालय सीबीएसई के सभी मानकों को पूरा करने के साथ ही पर्याप्त छात्र संख्या वाला विद्यालय है। उन्होंने विद्यालय पर भी भेदभाव का आरोप लगाते हुए पौखाल विद्यालय को सूची में लिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि जल्द ही विद्यालय को सूची में नहीं लिया जाता है तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मांग करने वालों में हिकमत सिंह रावत, सोबन सिंह रावत, हुकम सिंह धनाई, विरेंद्र नेगी, ललिता प्रसाद कोटनाला, पार्वती देवी, विमला देवी, होशियार सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, गंभीर सिंह नेगी, उम्मेद सिंह नेगी, शिव सिंह कंडियाल, विजेंद्र धनाई, किशोर सिंह गुसाई, राकेश भट्ट, गोविंद नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!