जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशा मुक्ति का दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोटखाल में जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति एवं स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता, भारतीय न्याय संहिता विषय पर निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम, बच्चों के कानूनी अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। वहीं थाना प्रभारी सतपुली रियाज अहमद ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, मोबाइल से होने वाले अपराध एवं महिला कानून संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश नैथानी भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष, पीएलवी पुष्पेंद्र राणा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन आरोही, चिकित्साधिकारी श्रीकोटखाल डॉ. संदीप कुमार, पूर्व प्रधान गोली रवि कुमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडे, प्रधानाचार्य संजय रावत, एसएमसी अध्यक्ष पूर्र्णा देवी, भाजपा एकेश्वर मंडल महामंत्री सुनील रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *