नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना जरूरी

Spread the love

विधिक शिविर में लोगों ने बताई समस्याएं
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद लोगों ने पेंशन, विकलांग प्रमाण पत्र, घरेलू हिंसा सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार श्रीमती सोनिया सहित अन्य लोगों ने फलदार वृक्षों का रोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनिया ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रहे। शिविर में आश्रम के प्रबंधक पुनीत रावत, विक्रम सिंह रावत, तेज सिंह, रईस अहमद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *